Connect with us

Brahmakumaris Sambalpur

BK Shivani Behn’s Events at Sambalpur (Odisha)

Published

on

सम्बलपुर ईश्वरीय फुलवाड़ी से मधुर स्नेह सम्पन्न याद स्वीकार करना जी। सम्बलपुर भूमि का परम सौभाग्य रहा ,की यहाँ 2 एवं 3 जनवरी को आदरणीय शिवानी बहन का आगमन हुआ । उनके आगमन पर यहाँ तीन अलग-अलग कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण हुये। 
 
1 . गुरुवार, 2  जनवरी, शाम 5 से 8  –  “खुशियों का उपहार” , आनन्द विहार मैदान , बुर्ला – करीब 7000 भाई- बहनें  (फोटो- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 )
     मंचासीन अतिथि-   i) Bro. Bholanath Shukla, CMD, MCL 
                                ii) Bro. O P Singh, Director Technical, MCL
                               iii) Bro. K R Vasudevan, Director Finance, MCL
                               iv) Bro. Keshav Rao, Director Personnel, MCL
                                v) Bro. K K Mishra, Director Technical, MCL
                               vi) Dr. Raseswari Panigrahi, Ex. MLA, Sambalpur
                              vii) BK Parbati, Sub-zone I/C, Sambalpur
 
2 . शुक्रवार , 3  जनवरी , सुबह 8  से 9 :30  –  “चुनौती पूर्ण समय में अचल रहना”, VIMSAR ऑडिटोरियम , बुर्ला – करीब 1500  व्ही.आई.पीज   (फोटो- 8 , 9 , 10 , 11 ) 
     मंचासीन अतिथि –   i) Dr. Braja Mohan Mishra, Principal & Dean, VIMSAR

                                  ii) Dr. Jayashree Dora, Superintendent, VIMSAR  

                                 iii) Bro. Sukanta Tripathy, PD, DRDA
                                 iv) Bro. J P Singh, Unit Head, Hindalco Industries Ltd.
                                  v) BK Parbati, Sub-zone I/C, Sambalpur and others
 
3 . शुक्रवार , 3  जनवरी , सुबह 10 से 11:30 –  रॉयल रिट्रीट, सम्बलपुर में करीब 2500 बी.के भाई-बहनों  से स्नेह-मिलन (फोटो- 12, 13, 14, 15 )
 
  कार्यक्रमों के प्रारंभ में अहमदाबाद से पधारी बहन डा: दामिनी ने अपने मधुर गीतों द्वारा सभी का मन मोह लिया। 
  आदरणीय शिवानी बहनजी के मधुर ज्ञान रत्नों ने जन जन को ईश्वरीय शक्ति से भरपूर किया।
  

Brahmakumaris Sambalpur

Samarpan Samaroh & Golden Thoughts for Golden World)

Published

on

By

ब्रह्माकुमारीस सम्बलपुर सब-ज़ोन निर्देशिका राजयोगिनी पार्वती दीदी जी के तत्वावधान में  पावन सरोवर रिट्रीट सेंटर में 29 मार्च 2024 से लेकर 31 मार्च 2024  तक आयोजित हुआ एक विशाल आध्यात्मिक समारोह जिसमें ब्रह्माकुमारिस मुख्यालय माउन्ट आबू से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका तथा यूरोप देश समूह के निर्देशिका, राजयोगिनी बीके जयंती दीदीजी, कार्यकारी सचिव तथा शिक्षा प्रभाग के अध्यक्ष राजयोगी डॉ बीके मृत्युंजय, बीके हंसा बहन, बीके शिविका बहन, बीके देवी बहन, राउरकेला सबज़ोन निर्देशिका बीके बिमला दीदी  प्रमुख रूप  से सम्मिलित हुए ।
29 मार्च 2024 शाम 5.00 PM को आदरणीय  राजयोगिनी बीके जयंती दीदीजी के  करकमलों  द्वारा ” तृप्ति भवन ” का शुभ उद्घाटन  हुआ, तत पश्चात शिव समर्पण होने वाली बहनों के मातपिता का सम्मान समारोह  का आयोजन हुआ जिसमें सम्मानीय अतिथि के रूप में विकाश ग्रुप ऑफ इन्स्टिच्यूशन के प्रबंध निर्देशक भ्राता भास्कर राव और त्रिलोचन नेत्रालय के प्रतिष्ठाता भ्राता डॉ शिव कुमार साहू उपस्थित रहे ।
30 मार्च 2024 शाम  22 ब्रह्मा कुमारी  बहनों  का  शिवसमर्पण समारोह का आयोजन  राजयोगिनी बीके जयंती दीदीजी, राजयोगी बीके डॉ मृत्युंजय भाईजी, बीके हंशा बहन, बीके बिमला दीदी, तथा बीके पार्वती दीदी द्वारा सम्पन्न हुआ जिसमें सम्मानीय अतिथि के रूप में ओडिशा सम्मानीय लोकायुक्त सदस्य भ्राता देबब्रत स्वाइँ, बुर्ला प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति भ्राता बंशीधर माझी, गंगाधर मेहेर विश्वविद्यालय के कुलपति भ्राता एन नागराजू  तथा सी.आर.पी.एफ ग्रुप सेंटर सम्बलपुर के डी.आई.जी भ्राता संजय कुमार सिंह  आदि  प्रमुख  हस्तियाँ भी उपस्थित रहीं  ।  इस अवसर  पर ब्रह्माकुमारीस सम्बलपुर शिव दर्शन भवन से  पावन सरोवर तक  एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा  का भी आयोजन किया गया जिस में तीन सुसज्जित रथों में विराजमान ब्रह्माकुमारी बहनों के दर्शन  के माध्यम  से  सम्बलपुर के निवासियों को  शिव संदेश  प्राप्त  हुआ ।
31 मार्च 2024 सुबह 10 AM को 30 साल से ज्यादा सेवा में समर्पित 10 ब्रह्माकुमारी बहनें तथा 20 साल से ज्ञान में चल रहे 65 जोड़ी युगलों का सम्मान समारोह राजयोगिनी जंयन्ती दीदीजी द्वारा सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में सम्मानीय अतिथि के रूप में ओडिशा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति भ्राता प्रो. अर्क कुमार दास महापात्र और ओडिशा सरकार के पब्लिक एंटरप्राइजेज डिपार्टमेंट के विशेष सचिव भ्राता निहार रंजन दास का योगदान रहा।
शाम  को “स्वर्णिम विचार से स्वर्णिम संसार ” विषय पर  जनजागरण कार्यक्रम रहा । कार्यक्रम से पहले बीके जयंती दीदीजी, बीके पार्वती दीदी,डॉ बीके मृत्युंजय, बीके हंसा तथा अतिथियों ने मिलकर “सद्भावना सभागृह ” का सिलान्यास किया । इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजयोगिनी जयंती दीदीजी, सम्मानीय अतिथि के रूप में उत्तरांचल पुलिस आरक्षी निरीक्षक भ्राता हिमांशु कुमार लाल, एम.सी.एल,  बुर्ला के सी.एम.डी भ्राता उदय ए. काउले, सम्बलपुर आई.आई.एम के निर्देशक भ्राता महादेव जैसवाल, सम्बलपुर TPWODL के सी.ई.ओ भ्राता गजानन काले तथा डॉ बीके मृत्युंजय भाईजी, बीके हंशा, बीके सिबीका, बीके देवी बहन मंचासीन रहे। । दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ  हुआ । बीके पार्वती दीदी ने अतिथियों का स्वागत किया । राजयोगिनी बीके जयंती दीदीजी ने  समयक विषय पर अपना प्रमुख वक्तव्य रखते हुए कहा की विचार  श्रेष्ठ होने से  हर क्षेत्र में परिवर्त्तन होता है जिसकी नीव हमारी वैल्यूस से जुड़ी है  । डॉ बीके मृत्युंजय भाईजी तथा उपस्थित अतिथियों ने इस विषय के समर्थन  में अपने  बहुमूल्य विचार  साझा  किए।
इस  कार्यक्रम में माउंट आबू से आए बीके विवेक भाई, बीके श्रीनिधि भाई तथा सम्बलपुर के बीके दीपा बहन ने  मंच  का संचालन किया ।  इस अवसर  पर  उड़ान ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक  नृत्य  द्वारा  विशेष  प्रस्तुति भी दी  । कार्यक्रम के अन्त में बहन बीके  शिविका ने कॉमेंट्री माध्यम से सबको राजयोग का अभ्यास कराया । इस कार्यक्रम द्वारा  6000 से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए । इस अवसर पर सम्बलपुर उत्कल मारवाड़ी युवा मंच, लायन्स क्लब, शक्ति शाखा आदि संगठनों  द्वारा भी राजयोगिनी बीके जयंती दीदीजी एवं डॉ बी के मृत्युंजय को मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया ।
Continue Reading

Brahmakumaris Sambalpur

Live: Golden Thoughts for Golden World | Sambalpur | 31-03-2024, 06.00pm

Published

on

By


Live: Golden Thoughts for Golden World | Sambalpur | 31-03-2024
Live: वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों एवं युगलों का
सम्मान समारोह | Sambalpur | 31-03-2024 at 10:30am

Live: Shiv Samarpan Samaroh | Sambalpur | 30-03-2024

LIVE TRUPTI Bhawan Udghatan| Rajyogini BK Jayanti Didi, Sambalpur| 29March 06:00pm

 

Golden Thoughts for Golden World | Rajyogini BK Jayanti Didi Sambalpu

Continue Reading

Brahmakumaris Sambalpur

Women Wing Meeting, Training & Conference

Published

on

By

ओडिशा के सम्बलपुर में स्थित पावन सरोवर रिट्रीट सेंटर में दिनांक 6th से 8th December 2023 को  महिला प्रभाग की विशेष मीटिंग, ट्रैनिंग और कान्फ्रन्स का आयोजन किया गया | इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से महिला प्रभाग की अध्यक्षा बी के चक्रधारी दीदीजी एवं माउंट आबू से महिला प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बी के ड़ा सविता दीदीजी पधारे |
6 & 7 दिसम्बर को महिला प्रभाग की विशेष मीटिंग तथा ट्रैनिंग रही जिसमें भारत के अलग अलग प्रांतों से यथा – राजस्थान, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ऑडिशा और दिल्ली से करीब 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 8 दिसंबर को पावन सरोवर में “खुशहाल महिला एवं खुशहाल परिवार” विषय एक विशेष महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे पश्चिमी ऑडिश से करीब 700 महिलाओं ने भाग लिया |कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदरणीय चक्रधारी दीदी जी, डा सविता दीदी जी, सम्बलपुर सबजोन प्रभारी बीके पार्वती दीदी जी तथा दिल्ली रजोरी गार्डन सबजोन प्रभारी बीके शक्ति दीदी जी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में State President, Legal Rights Council (Odisha) तथा देवगढ़ की रानीसाहेबा Arundhati Kumari Devi ji  एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में Indian Women’s Right Activist & Author Manasi Pradhan जी उपस्थित रहे ।
पार्वती दीदी जी ने सभी का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के लक्ष्य और उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि नारी सहनशील, सकारात्मकता मानभाव रख स्वयं सुखी रहने से परिवार भी सुखी रहेगा | ब्र.कु चक्रधारी दीदी एवं डॉ सविता दीदी ने सुखी परिवार बनाने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान की धारणा हमारे जीवन में कितनी जरूरी है, इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी | विशिष्ठ अतिथि रानिसाहेबा अरुंधती देवी जी एवं मानसी प्रधान ने भी आध्यात्मिक जीवन के ऊपर कुछ अनुभव सभी को सुनाकर औरों को भी अपने जीवन में आध्यात्मिकता अपनाने के लिये प्रोत्साहीत किया | कार्यक्रम के अंत में दिल्ली से पधारी शक्ति दीदी जी ने राजयोग कमेंट्री के माध्यम से सभी को राजयोग का अभ्यास करवाया |
कुमारी प्रियान्सी, मनस्वी, आन्या, आराध्या ने स्वागत एंव उत्साह वर्धक नृत्य प्रस्तुत किया | सम्बलपुर सब जोन प्रभारी राजयोगिनी पार्वती दीदी जी के नेतृत्व में यह सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण हूये।
Continue Reading

Brahma Kumaris Sambalpur